10 नवंबर 2024 - 12:25
ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना ने फिर की दरिंदगी,13 बच्चों समेत 30 की हत्या

अक्टूबर से अब तक ज़ायोनी सेना ने कम से कम 43,603 फिलिस्तीनियों की बर्बर तरीके से हत्या की है।

ग़ज़्ज़ा में पिछले एक साल से अधिक समय से क़त्ले आम कर रहे इस्राईल ने एक बार फिर ग़ज़्ज़ा में 13 बच्चों समेत 30 लोगों की हत्या कर दी। उत्तरी ग़ज़्ज़ा के शरणार्थी शिविर जबालिया में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 13 बच्चे भी शामिल हैं।  ग़ज़्ज़ा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, मलबे में फंसे लोगों के साथ कई घायल भी हुए हैं। 7 अक्टूबर से अब तक ज़ायोनी सेना ने कम से कम 43,603 फिलिस्तीनियों की बर्बर तरीके से हत्या की है। 

इस संबंध में अल-अहली अस्पताल के निदेशक डॉ. फज़ल नईम ने बताया कि जबालिया शिविर पर हुए इस हमले में कई महिलाओं और बच्चों ने भी अपनी जान गंवाई है। अस्पताल में अब भी गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है।  डॉ नईम के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। डॉ. नईम ने कहा कि जबालिया में पिछले एक महीने से भी अधिक समय से ज़ायोनी सेना लगातार हवाई हमले कर रही है।